कोडरमा, जुलाई 25 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। दिल्ली के जंतर मंतर में छात्रों का चल रहे आंदोलन के दौरान 20 जुलाई को लाठीचार्ज के विरोध में झुमरी तिलैया में आम नागरिक के बैनर तले सुभाष चौक से झंडा चौक तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। प्रतिवाद मार्च में छात्र-छात्राएं,अभिभावक व आम लोग तख्तियां लेकर व हांथो में तिरंगा झंडा लेकर एकजुटता प्रदर्शित किया। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध मार्चछात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध साथ ही दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज का विरोध जताया। आम नागरिकों ने छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा की और दोषी पुलिसवालों पर कारवाई की मांग की। पूर्व छात्र नेता रवि पासवान समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा देना छात्रों के स...