कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जमुना मुख्य मार्ग पर जलवाबाद के समीप गुरुवार की शाम करीब तीन बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान कोडरमा जिले के नवलशाही निवासी 62 वर्षीय दिनेश्वर ठाकुर (पिता बबुन ठाकुर) तथा उनके दामाद गिरिडीह जिले के चिलगा गांव निवासी 35 वर्षीय सचिन ठाकुर के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिट्टी लदा एक हाईवा डोमचांच से कोडरमा की ओर आ रहा था। उसी हाईवा के पीछे बाइक पर सवार होकर दिनेश्वर ठाकुर और उनके दामाद सचिन ठाकुर भी कोडरमा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नागरखारा के पास बाइक सवार ने हाईवा को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक के दौरान बाइक असंतुलित होकर हाईवा की चपेट में आ गई और बाइक हाईवा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.