कोडरमा, अप्रैल 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा का पारा 41 डिग्री पर पहुंच चुका है। चिलचिलाती धूप स्कूली बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही है। दोपहर में छुट्टी के बाद घर लौटते समय बच्चे बेहाल हो रहे हैं। इससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। इस बीच स्कूलों में छुट्टी के समय को कम करने की मांग उठने लगी है। कुछ अभिभावकों ने तो गर्मी की छुट्टी घोषित करने की मांग जिला प्रशासन से की है। चिलचिलाती धूप में 41 डिग्री पार तापमान और लू जैसी स्थिति के बीच स्कूल से लौटना बच्चों के लिए चुनौती बन गई है। झुमरीतिलैया के अभिभावकों ने कहा कि लू से बचाने के लिए वह अपने बच्चों को आंचल में छुपाकर लाती हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में छाता लगाकर विद्यालय का आवागमन स्कूल में छुट्टी 11 बजे तक दे दी जाए। भीषण गर्मी के बीच स्कूलों की टाइमिंग को लेकर भारी असमंजस है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.