बरेली, अप्रैल 28 -- बरेली। प्रभात नगर में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। परेशान लोगों ने नगर आयुक्त को अपनी समस्या का ज्ञापन देते हुए बताया कि 25 से 27 अप्रैल तक लगातार तीन दिन से पानी की आपूर्ति बंद होने से दिक्कत हो रही है। लोग स्टोर किए पानी से किसी तरह काम चला रहे हैं। क्षेत्रीय पार्षद को मौखिक रूप से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ज्ञापन देने वालों में अमर सिंह, आशीष अग्रवाल, रविंद्र शर्मा, तृप्ति शुक्ला, राजीव गोस्वामी, योगेश गिरी, अजय प्रताप, निर्भय सिंह समेत अन्य रहे। यह भी पढ़ें- वाटर सप्लाई पाइप लाइन के जाम होने से नल-जल योजना ठप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.