पेचिग कटी तो कई गांवों पर मंडरा जायेगा बाढ़ का खतरा
बिजनौर, जुलाई 30 -- पहाड़ों हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।जिस कारण खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गंगा खादर क्षेत्र में भारी कटान कर रही है।पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। कुंदनपुर गांव के सामने बनी पेचिग के पास गंगा भारी कटान कर रही है। अगर यह पेचिग कटी तो गांव सिमली, मीरापुर, कोहरपुर, सहित आधा दर्जन गांव में बाढ़ खतरा हो जायेगा। पूर्व के वर्षों में भी गंगा कई गांवों को अपने आगोश में ले चुकी है।2013 में दो गांव फतेहपुर सभाचंद,और सिमला कलां गंगा में समा गये थे।अगर ये पेचिग कटी तो खादर बाढ़ की जद में आ जायेगा।खादरवासी गंगा के रोद रुप से भयभीत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.