पेंशन से युवाओं को पहलवानी के दांव-पेच सिखा रहे राजकुमार
फरीदाबाद, जून 17 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सरकारी नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद जहां अधिकांश लोग आराम और पेंशन के सहारे सुकून की जिंदगी बिताना पसंद करते हैं, वहीं, फरीदाबाद के राजकुमार समाज के लिए एक नई ''रोशनी'' बन गए हैं। कृषि मंत्रालय में वैज्ञानिक सहायक के गरिमामयी पद पर रहे राजकुमार आज अपनी पूरी पेंशन जिले के युवाओं का भविष्य संवारने में लगा रहे हैं। उनके द्वारा संचालित अखाड़ा केवल कुश्ती के दांव-पेच नहीं सिखा रहा है, बल्कि युवाओं को सामाजिक तौर पर एक नया नजरिया देने का माध्यम भी बन रहा है। राजकुमार ने कृषि मंत्रालय में वैज्ञानिक सहायक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। तीन वर्षों से एनआईटी-3 स्थित मुल्ला होटल के समीप वाल्मीकि चौक पर अखाड़ा चला रहे हैं। यहां रोजाना 50 से अधिक युवा पहलवानी का प्रशिक्षण लेने पहुंचते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.