कोडरमा, नवम्बर 29 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिलास्तरीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन प्रमंडल, पथ प्रमंडल, भवन प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, उत्पाद विभाग सहित विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन से संबंधित लंबित मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। अदालत के दौरान उपायुक्त ने सभी कार्यालय प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पेंशन से जुड़े सभी लंबित मामलों का निपटारा एक सप्ताह के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि वह सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनके मामलों का शीघ्र, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करे। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.