बोकारो, अगस्त 22 -- फुसरो, प्रतिनिधि। पेंशन सेटलमेंट की त्रुटि का समाधान के लिए सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अंतर्गत चपरी रेस्ट हाउस में बैठक का आयोजन किया गया। यहां समस्या रखा गया स्व तेजलाल महतो की पत्नी कौशल्या देवी करगली वाशरी में तथा सोमरी देवी सेंट्रल अस्पताल ढोरी में कार्य करने वाली को 2014 में सेवानिवृत्त पेंशन नहीं मिल रहा है। ऐसे में पेंशन कमिश्नर रांची मुख्यालय से आए वरीय अधिकारियों ने आश्वस्त किया। ढोरी प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह के अलावा यूनियनों के नेतागण भी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...