गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर। ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति शुक्रवार को रेलवे बस स्टेशन परिसर में जिलाध्यक्ष वृंदावन शुक्ला की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। बैठक में 9 से 11 मार्च तक दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर-बस्ती मंडल से बड़ी संख्या में पेंशनर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि न्यूनतम पेंशन रुपए 7500 रुपये करने के साथ ही 4 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने को लेकर जंतर-मंतर आंदोलन प्रस्तावित है। बैठक को मंडल अध्यक्ष फौजदार यादव, मंडल समन्वयक चंद्र शेखर पाठक, प्रांतीय संगठन सचिव हनुमान सहाय, जय प्रकाश दूबे, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, कीर्ति प्रकाश नायक आदि ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...