पेंशन समाधान के लिए पेंशन अदालत लगेगी
गुड़गांव, अक्टूबर 1 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। महालेखाकार प्रधान (लेखा एवं हकदारी) की ओर से 12 व 13 अक्तूबर को गुरुग्राम में पेंशन अदालत लगेगी। कोषाधिकारी गुरुग्राम नैंसी यादव ने बताया कि पेंशन अदालत दोनों दिंन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक एससीईआरटी में आयोजित होगी। जिले के हरियाणा सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारी और कार्यरत कर्मचारी (सामान्य भविष्य निधि अंशदाता) अपनी पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पेंशन अदालत में पहुंच सकते हैं। पेंशनर अपनी समस्या से संबंधित पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ), आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.