शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- शाहजहांपुर। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने सांसद अरुण सागर को ज्ञापन देकर 1 जनवरी 2026 से पूर्व सेवानिवृत्त प्रदेश कर्मचारियों की पेंशन संशोधन का मुद्दा लोकसभा में उठाने की मांग की। जिला संयोजक अतुल कुमार गुप्ता और सह संयोजक (प्रचार) हरिश्चंद्र वर्मा के नेतृत्व में पेंशनर्स ने सांसद से मुलाकात की। ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा गठित नए वेतन आयोग की संदर्भ शर्तों में 1 जनवरी 2026 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनर्स के पेंशन संशोधन का उल्लेख नहीं है, जिससे कर्मचारियों में चिंता है। समिति ने सांसद से नियम-197 के तहत यह मामला लोकसभा में उठाने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...