बोकारो, दिसम्बर 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में पेंशन से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन व सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर लाभ दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को सुशासन सप्ताह के तहत समाहरणालय सभागार में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त अजय नाथ झा ने की। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, मुख्यालय डीएसपी अनिमेश गुप्ता, डीसीएलआर प्रभाष दत्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, स्थापना उप समाहर्ता प्रेम चंद सिन्हा, जिला कोषागार पदाधिकारी गुलाब चांद उरांव, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। आयोजित पेंशन अदालत में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 65 लंबित मामलों पर क्रमवार सुनवाई की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.