चक्रधरपुर, अप्रैल 15 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर वार्ड संख्या-7 स्थित दिलीप साव धर्मशाला में बुधवार को पेंशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहां नगर परिषद के वार्ड संख्या 7 एवं वार्ड संख्या 8 के लाभुकों के लिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसकी जानकारी उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कार्यालय का भी उद्घाटन होगा। साथ ही शिविर में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगता पेंशन, एकल पेंशन, डीएलसी लाइफ सर्टिफिकेट शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने दोनों वार्ड के ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस शिविर में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- पेंशनर्स की बैठक आज, मिलेंगे परिचय पत्र यह भी पढ़ें- पंचायत स्तर पर 17 तक विशेष शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.