पेंशन लेकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त लेखपाल को ट्रक ने कुचला, मौत
उरई, मई 4 -- कदौरा, संवाददाता। कालपी हमीरपुर स्टेट हाइवे पर सोमवार को एक सड़क हादसे में सेवानिवृत्त लेखपाल की जान चली गई। उरई से पेंशन लेकर बाइक द्वारा घर लौट रहे बुजुर्ग लेखपाल को कठपुरवा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लेखपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मूल रूप से ग्राम दाउदपुर सिहारी निवासी प्रभु दयाल राजस्व विभाग में लेखपाल के पद पर तैनात थे। वर्ष 2015 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने कदौरा के सिद्धार्थ नगर में अपना आवास बना लिया था और वहीं सपरिवार रह रहे थे। परिजनों के अनुसार प्रभु दयाल प्रत्येक माह अपनी पेंशन लेने स्वयं बाइक से जिला मुख्यालय उरई जाया करते थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.