कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। पेंशन रोकने का आदेश हुआ तो रिटायर एसीपी तेजेंद्र सिंह शुक्रवार को गवाही देने अपर जिला जज 11 सुभाष सिंह की अदालत में पहुंच गए। शुक्रवार को ही उनकी गवाही भी पूरी हो गई। एमएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले में एसीपी विवेचक थे। 19 मार्च को अगली सुनवाई होगी। रेलबाजार निवासी एमएससी छात्रा का 29 दिसंबर 2021 की रात सीओडी पुल के पास लावारिस हालत में शव मिला था। छात्रा के छोटे भाई ने रेलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमनाथ गौतम, सत्यम मौर्य और रावेंद्र विश्वकर्मा उर्फ रवि को जेल भेजा था। इनके खिलाफ सुनवाई कोर्ट में चल रही है। अधिवक्ता राजेश चौधरी ने बताया कि विवेचक तेजेंद्र सिंह की गवाही कोर्ट में होनी थी लेकिन कई तारीखों से वह कोर्ट नहीं पहुंचे। इस पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट, नोटिस जारी करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.