बिहारशरीफ, जून 16 -- पेंशन राशि के लिए बुजुर्ग लगा रहे कार्यालय का चक्कर चेवाड़ा, निज संवाददाता। पेंशन के लिए कई बुजुर्ग प्रखंड कार्यालय व बैंक का चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार को पेंशन की राशि निकासी करने चेवाड़ा आये कैमरा गांव के 90 वर्षीय रामकिशुन सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही सरकार द्वारा पेंशन राशि जारी करने की घोषणा की गयी थी। तीन दिनों से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। बैंक कर्मियों का कहना है कि अभी खाते में राशि नहीं आयी है। बहुआरा गांव निवासी 70 वर्षीय जयराम ढांढ़ी ने बताया कि वे भी तीन दिनो से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। इधर, बीडीओ विपिन कुमार ने कहा कि अभी लाभुकों के खाते में पैसा नहीं डाला गया है। दस दिनों में सभी के खाते में पैसा चला जाएगा। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...