चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर पर्षद के वार्ड संख्या दस की पार्षद पूजा गिरि द्वारा प्रखंड कर्मी इंद्रजीत और नगर परिषद कर्मी पंकज राम के सहयोग से शौंडिक धर्मशाला में विशेष पेंशन योजना शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड के बुजुर्गों का पेंशन के लिए आवेदन जमा किया गया। शिविर में वार्ड पार्षद की उपस्थिति में बुजुर्गों ने पेंशन के लिए आवेदन फॉर्म जमा किया। मौके पर पूजा गिरि ने कहा कि सभी वार्ड वासियों को बेहतर सुविधा और सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए वे हमेशा कार्यरत रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.