पेंशन योजनाओं में डुप्लीकेसी हो समाप्त: आयुक्त
देहरादून, जुलाई 23 -- पौड़ी। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने मंडलीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों को समय पर निपटाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में किसान पेंशन और अन्य पेंशन योजनाओं का मिलान कर फर्जीवाड़ा व डुप्लीकेसी खत्म करने के लिए विशेष सत्यापन अभियान चलाने को कहा। शत-प्रतिशत आधार सीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि कोई पात्र लाभार्थी वंचित न रहे। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा। टीबी के हाई-रिस्क गांवों में 100% एक्स-रे कराने और स्कूलों में स्वच्छता व सुरक्षित शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के निर्माण में देरी पर ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.