देहरादून, जुलाई 23 -- पौड़ी। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने मंडलीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों को समय पर निपटाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के सख्त निर्देश दिए। ​बैठक में किसान पेंशन और अन्य पेंशन योजनाओं का मिलान कर फर्जीवाड़ा व डुप्लीकेसी खत्म करने के लिए विशेष सत्यापन अभियान चलाने को कहा। शत-प्रतिशत आधार सीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि कोई पात्र लाभार्थी वंचित न रहे। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा। टीबी के हाई-रिस्क गांवों में 100% एक्स-रे कराने और स्कूलों में स्वच्छता व सुरक्षित शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के निर्माण में देरी पर ना...