पेंशन में वृद्धि करे सरकार, आंदोलन की चेतावनी
मैनपुरी, अगस्त 7 -- ईपीएस 95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को प्रांतीय उपाध्यक्ष अभिनंदन कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद दुबे की अध्यक्षता आयोजित की गई। बैठक में 5 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर चार सूचीत्र पेंशन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर किए गए धरना प्रदर्शन और सांसदों द्वारा मिले आश्वासन पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद दुबे ने कहा कि पेंशन वृद्धि रुपये 7500 प्लस महंगाई भत्ता, निशुल्क चिकित्सा सुविधा आदि मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन्हीं मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया, लेकिन इन मांगों को सरकार पूरा नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि यदि अभी भी पेंशन वृद्धि नहीं की गई तो आगामी आंदोलन में ईपीएफओ पर तालाबंदी, जेल भरो आंदोलन, सांसदों के निवास पर आमरण अनशन एवं अंत में आत्मदाह कर सरकार की दमनकारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.