गिरडीह, अप्रैल 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में पेंशन अदालत से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ लंबित पेंशन मामलों की प्रगति, निस्तारण की स्थिति तथा लंबित मामलों के कारणों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग पेंशन से जुड़े मामलों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर उनका अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि पेंशन लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। यह भी पढ़ें- जिला समन्वय समिति की बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्द...