जामताड़ा, दिसम्बर 15 -- पेंशन भोगियों के निदान के लिए चिरेका में लगा पेंशन अदालत मिहिजाम,प्रतिनिधि। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सोमवार को चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना के टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर परिसर स्थित बधवार हॉल में 40वीं पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। रेलवे पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए चिरेका के कार्मिक विभाग द्वारा आयोजित इस पेंशन अदालत में पेंशन से संबंधित मुद्दों पर ध्यान दिया गया। कार्यक्रम का उदघाटन चिरेका के मुख्य कार्मिक अधिकारी रंजन मोहंती ने दीप जलाकर किया। मुख्य कार्मिक अधिकारी के मार्गदर्शन में और लेखा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पेंशन अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अपने संबोधन में रंजन मोहंती ने आश्वासन दिया कि रेलवे पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है...