पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे रिटायर कर्मचारी, डीएम को सौंपा ज्ञापन
उरई, मार्च 25 -- उरई। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर बिल की प्रतिया जला प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने पेंशन को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार बता इसे बहाल करने की मांग उठाई। बुधवार को संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के आह्वान पर कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों ने काले कानून की प्रतिया जलाकर विरोध जता प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। संयोजक राधा रमन गोस्वामी कहा पेंशन कोई सुविधा नहीं बल्कि कर्मचारियों का अधिकार है। बताया कि न्यायमूर्ति बीपी चंद्रचूड की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ द्वारा दिए गए ऐतिहासिक निर्णय में भी स्पष्ट किया गया है कि पेंशन एक सामाजिक कल्याणकारी उपाय है, जिसका उद्देश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.