हरदोई, मई 5 -- हरदोई। कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम रैसों निवासी फूलवासा ने जिलाधिकारी अनुनय झा को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। बताया कि पति दिवंगत पुलिसकर्मी स्व.श्रीराम का निधन 28 दिसंबर 2025 को हो गया था। वह पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी के पद से सेवानिवृत्त थे। पारिवारिक पेंशन के लिए प्रक्रिया शुरू की। ब्लॉक सुरसा में तैनात एडीओ पंचायत मिथिलेश कुमार ने कोषागार में तैनात लेखाकार को अपना रिश्तेदार बताते हुए पेंशन बनवाने के लिए एक लाख रुपये की मांग कराई। 2 अप्रैल 2026 को कोषागार पहुंचने पर लेखाकार ने बिना पैसे काम न होने की बात कही। 9 अप्रैल को सभी दस्तावेज जमा कर दिए, लेकिन अब तक पेंशन शुरू नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- जांच में पेंशन का पैसा निकालने का मामला निकला गलत शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस अधीक्षक को भी भ...