लखनऊ, जनवरी 29 -- पेंशन बढ़ोतरी के लिए लगातार संघर्ष और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गुरुवार को ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर और उमाकांत सिंह को सम्मानित किया गया। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ द्वारा जवाहर भवन में आयोजित कार्यक्रम में महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय व महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने दोनों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कई संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.