पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में एक और गिरफ्तार
साहिबगंज, सितम्बर 26 -- बरहेट। पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि बरहेट संथाली के कौशर अंसारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में अबतक 19 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.