साहिबगंज, जुलाई 27 -- बरहेट । पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने छापेमारी कर एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि इस मामले में ने सिमड़ा गांव के रोहित रमानी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उससे पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ सांठगांठ का ब्यौरा खंगालने के बाद पुलिस को दोनों का समन्वय व्हाट्सएप से अपात्र लाभुकों का डाटा आदान-प्रदान एवं ऑनलाइन भुगतान की ब्यौरा मिला है। इस मामले में बरहेट थाना पुलिस ने पांच लोगों के अलावा एक कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है । इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है । पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में बीते नौ जून ...