बलरामपुर, दिसम्बर 29 -- बलरामपुर संवाददाता। पेंशन पाने वाले कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए डीएम ने प्रयास शुरू किया है। उन्होंने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि सेवानिवृत्त होने वाले और हाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निस्तारण शासन के मंशानुरूप निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। डीएम विपिन कुमार जैन ने कहा है कि सेवा पुस्तिका का सत्यापन प्रतिवर्ष जून माह में, सेवा पुस्तिका का पुनरीक्षण एवं कमियों की पूर्ति सेवानिवृत्ति से 8 माह पूर्व, विभागीय कार्यवाही की स्थिति का परीक्षण, पेंशन प्रपत्रों का अग्रसारण, आपत्तियों का निस्तारण, पेंशन,उपदान,पारिवारिक पेंशन की स्वीकृति एवं भुगतान आदेश निर्गत करने सहित समस्त चरण निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाने हैं। मृत्यु प्रकरणों में पारिवारिक पेंशन एवं अन्य द...