लखनऊ, मई 10 -- अधिवेशन लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।ऑल इंडिया इंडियन बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन (एआईआईबीपीएआरए) की लखनऊ इकाई का अधिवेशन रविवार को चारबाग स्थित निजी होटल में आयोजित किया गया। संगठन के अध्यक्ष एनएन दुबे ने कहा कि वर्ष 1995 से प्रभावी पेंशन योजना के बावजूद पिछले 20 वर्षों से पेंशन संशोधन लंबित है। जिससे पुराने पेंशनर्स आर्थिक तंगी में जीवन जीने को मजबूर हैं। संसद से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक संघर्ष के बावजूद अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था की जाए, क्योंकि वर्तमान में बीमा प्रीमियम में अत्यधिक वृद्धि और दवाओं पर प्रतिबंधों के कारण बुजुर्ग पेंशनर्स पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कार्यक्रम में इंडियन बैंक के उप महाप्रबंधक सतीश सोनकर ने बैंक की ...