नैनीताल, मार्च 9 -- नैनीताल, संवाददाता। शासन के आदेश के तहत वर्ष 2023 से पूर्व सेवानिवृत्त नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों की पेंशन पर रोक लगाने से कर्मचारियों में भारी रोष है। इसके विरोध में सोमवार को लोक निर्माण विभाग के वर्कचार्ज कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ट्रेजरी को तत्काल भुगतान के लिए बिल भेजने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेशभर में लोनिवि और सिंचाई विभाग में कार्यरत कई नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मी शासन से पूर्व में जारी नई पेंशन नियमावली के चलते पेंशन की परिधि से बाहर हो गए हैं। उनका आरोप है कि नई पेंशन व्यवस्था से हजारों कर्मचारियों के भविष्य की आर्थिक सुरक्षा पर संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारी संघ के प्रदेश मुख्य संयोजक गिरीश चंद्र जोशी ने बत...