उन्नाव, मार्च 7 -- उन्नाव। कांग्रेस दिव्यांग प्रकोष्ठ एवं दिव्यांग महागठबंध के पदाधिकारियों ने वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगों को मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी 28 फरवरी को पेंशन के ना दिए जाने को लेकर रोष जताया। कहा कि सरकार ने एक बार फिर वादा खिलाफी की। प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जिस तरह से दोहरा चरित्र अपना कर वृद्ध विधवा व दिव्यांगों की होली को पेंशन ना देकर बेरंग करने का काम भाजपा सरकार की ओर से किया गया है वह बहुत ही घोर निंदनीय है। जिला उपाध्यक्ष शाश्वत बाजपेई ने कहा कि इस सरकार ने ना केवल होली को बेरंग किया बल्कि लोगों की भावनाओं के साथ भी खिड़वाड़ किया है। इस दौरान आनंद तिवारी, राहुल, अरविंद सोनी, रामू, इम्तियाज अहमद, सोनी, लक्ष्मी, राहुल, संदीप, सुमंत, दीपकखरे तिवारी आदि रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.