रांची, जून 1 -- रांची, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को 17वें पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर नौ सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों को शॉल, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीसी ने कहा कि शिक्षकों ने अपने समर्पण और निष्ठा से हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारा है, उनका योगदान अमूल्य है। सम्मानित होने वालों में सुधांशु रंजन प्रमाणिक, असीमा लकड़ा, माला सामद, मृत्युंजय सिंह मुंडा, इजहार अहमद, मरियम खोया, सीमा बारला, संजय कुमार और डॉ. मीनू कुमारी शामिल हैं। जनवरी 2026 से अब तक 300 से अधिक शिक्षकों एवं कर्मियों को सम्मानित किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...