मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर। बुजुर्गों, बेसहारों को आर्थिक मदद के लिए सरकार की पेंशन योजना तो बेहतर है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसे पाने की प्रक्रिया इतनी जटिल है कि लाभुक परेशान हैं। अर्हता रखते हुए भी आवेदक कागजी त्रुटियों के कारण दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते बेदम हो रहे हैं। कुछ लाभुकों का आरोप है कि सीएससी संचालक मनमानी और फर्जीवाड़ा करते हैं। खाते में अभी पैसे नहीं आए हैं, कहकर उन्हें दौड़ाया जा रहा है। वहीं बैंक बता रहा कि पैसे निकाले जा चुके हैं। दिव्यांगों का भी दर्द कम नहीं है, पर अपेक्षित मदद नहीं मिल पा रही है। पति की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी कंधे पर उठाए कई महिला लाभुकों का कहना है कि महंगाई के दौर में 11 सौ रुपए से भी गुजारा संभव नहीं है। सरकार पेंशन राशि बढ़ाते हुए इसे पाने की प्रक्रिया में आ रहीं दुश्वारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.