पेंशन जीवन प्रमाणीकरण में लापरवाही पर 22 कर्मियों से जवाब तलब
सीवान, मई 28 -- सिसवन, एक संवाददाता। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्य में लापरवाही बरतने के मामले को लेकर प्रखंड प्रशासन सख्त हो गया है। बीडीओ राजेश कुमार ने आंगनबाड़ी की महिला पर्यवेक्षिकाओं, कार्यपालक सहायकों एवं विकास मित्रों समेत 22 कर्मियों से 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में करीब चार हजार पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण अब तक लंबित है। इसके कारण वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन से जुड़े लाभुकों की पेंशन राशि अटक गई है। बड़ी संख्या में लाभुकों को समय पर पेंशन नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन की कार्रवाईमामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने संबंधित कर्मियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जिन कर्मियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.