पेंशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 2.53 करोड़ की संपत्ति और गेस्ट हाउस सीज
शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत शाहजहांपुर पुलिस और कमिश्नरेट लखनऊ की संयुक्त टीम ने पेंशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार की करीब 2.53 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति और वाहन सीज कर दिए।रामचन्द्र मिशन थाना पुलिस को यह सफलता अभियान के तहत मिली। छह अप्रैल को संयुक्त टीम ने मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर कुड़वा निवासी राजेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की। उसके खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने गिरोह बनाकर वृद्धावस्था पेंशन योजना में करीब 2.52 करोड़ रुपये का गबन किया। इस धन से उसने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की। जिलाधिकारी शाहजहांपुर के चार फरवरी 2026 के आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.