शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- शाहजहांपुर पुलिस और कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने जनपद में हुए वृद्धावस्था पेंशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व समाज कल्याण अधिकारी की अवैध संपत्ति पर शिकंजा कसा है। टीम ने आरोपी राजेश कुमार द्वारा खरीदे गए करीब 15.50 लाख रुपये मूल्य के दो वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार मऊ जनपद निवासी राजेश कुमार ने संगठित गिरोह बनाकर करीब 2.52 करोड़ रुपये की पेंशन धोखाधड़ी की थी। इस मामले में उसके खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। डीएम के आदेश पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए महिंद्रा एक्सयूवी 500 और महिंद्रा बोलेरो को चिन्हित कर सीज किया। यह भी पढ़ें- मृत पिता की पेंशन लेने वाले बेटे को लौटानी पड़ी रकम दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने लाया गया। यह कार्रवाई एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.