फरीदाबाद, सितम्बर 29 -- पलवल, धनंजय चौहान। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर देशभर में पेंशनभोगियों और वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे का पड़ाव और धरना शुरू किया। मंंगलवार को पलवल में भी रिटायर्ड कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों ने जिला मुख्यालय पर धरना देकर केंद्र और राज्य सरकार से उनकी मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शनधरने की मुख्य बातें धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पेंशन किसी तरह की खैरात नहीं, बल्कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अधिकार है। कर्मचारियों ने पूरी सेवा अवधि में सरकार के लिए काम किया है। ऐसे में ...