पेंशन को 400 वृद्धों ने अपने आयु प्रमाण पत्र ऑनलाइन दाखिल किये
मथुरा, जून 20 -- वृद्धा अवस्था का सहारा बनी वृद्धा पेंशन पाने के लिए आयु प्रमाणपत्र अनिवार्य कर देने से जिले के 10 हजार वृद्धों के पेंशन फार्म समाज कल्याण निदेशालय लखनऊ से जिले को वापस लौट आए थे। वृद्ध अपनी आयु का प्रमाण पत्र ऑनलाइन दाखिल करने में जुटे हुए हैं। अभी तक जनपद में करीब 400 वृद्धों ने अपने आयु प्रमाणपत्र की प्रतियां लगाकर सभी औपचारिकता पूरी करके जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय फारवर्ड कर दिए हैं। लेकिन जिले के तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी की पदोन्नति आगरा मंडल के उप निदेशक पर हो जाने के कारण यह पद रिक्त चल रहा था। अब शासन से नयी जिला समाज कल्याण अधिकारी की नियुक्ति होने के बाद उम्मीद बढ़ गई है कि शीघ्र जिला स्तर से इन फार्मों को समाज कल्याण निदेशालय फारवर्ड कर दिया जाएगा। जिससे इन वृद्धों की पेंशन राशि इनके बैंक खातों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.