प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेशनर्स एसोसिएशन पेंशन के मुद्दे पर प्रदेश के सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन करेगा। एसोसिएशन के महामंत्री ओपी त्रिपाठी ने बताया कि 18 अप्रैल को केंद्रीय वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशनरों के पेंशन पुनरीक्षण एवं अन्य लाभों के बिंदु भारत सरकार की ओर से न भेजे जाने अंसतोष व्याप्त है। संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा ने संयुक्त बयान में कहा कि धरना-प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.