पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर बैंक पहुंची बहू, छत्तीसगढ़ से भावुक कर देने वाली तस्वीर
नई दिल्ली, मई 24 -- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र से वृद्धावस्था पेंशन व्यवस्था की जमीनी चुनौतियों को उजागर करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 90 साल बुजुर्ग महिला को पेंशन की राशि निकालने के लिए उसकी बहू को हर महीने करीब 9 किलोमीटर तक पीठ पर उठाकर बैंक ले जाना पड़ रहा है। घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। जानकारी के मुताबिक मैनपाट विकासखंड के तहत कुनिया ग्राम पंचायत निवासी सुखमुनिया बाई अपनी बुजुर्ग सास को बैंक तक पहुंचाने के लिए पहाड़ी और दुर्गम रास्तों से होकर पैदल सफर करती है। रास्ते में कच्चे मार्ग, जंगल क्षेत्र और नाले पड़ते हैं, जिसके कारण गाड़ी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती। भीषण गर्मी के बीच यह सफर परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। परिजनों ने बताया कि पहले वृद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.