पेंशन के लिए विवि में हंगामा, प्रशासनिक भवन कराया बंद
मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। चार महीने से पेंशन नहीं मिलने से नाराज पेंशनरों ने मंगलवार को विवि में हंगामा करते हुए प्रशासनिक भवन को बंद करा दिया। सुबह 10 बजे ही पेंशनर बीआरएबीयू पहुंच गए और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पेंशनरों ने कुलपति आवास के बाहर भी हंगामा किया और प्रशासनिक भवन को बंद करा दिया। प्रशासनिक भवन बंद होने से कामकाज ठप हो गयापेशनरों ने कहा कि मार्च से अब तक पेंशन नहीं मिली है। अगर एक जुलाई तक पेंशन का भुगतान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रो कृष्ण मोहन प्रसाद ने किया। मौके पर इंद्र कुमार दास, फतेह बहादुर सिंह, प्रो.भारती सिंह, प्रो. शशि कुमारी सिंह, प्रो. रामजन्म ठाकुर, प्रो. शंकरजी, प्रो. केके झा, डॉ. शैलेंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पेंशन के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.