गौरीगंज, फरवरी 21 -- शुकुल बाजार। विकास खंड शुकुल बाजार में तैनात एडीओ समाज कल्याण सुनील कुमार तिवारी के नियमित रूप से कार्यालय में न मिलने से पेंशन योजना के लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी के पास जगदीशपुर और शुकुल बाजार दो ब्लॉकों का प्रभार है। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उनकी तैनाती शुकुल बाजार में होती है, लेकिन इन दिनों में भी वह अक्सर नहीं मिलते। जिसके चलते वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन से जुड़े आवेदन, सत्यापन और लंबित मामलों का निस्तारण समय से नहीं हो पा रहा है। पेंशन के लिए लाभार्थियों को कई-कई बार ब्लॉक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। दूर-दराज गांवों से आने वाले लोग सुबह से दोपहर तक इंतजार करते हैं, लेकिन अधिकारी से मुलाकात नहीं हो पाती। इससे मजदूरी छोड़कर आने वाले गरीबों को आर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.