अंबेडकर नगर, अगस्त 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। वृद्धावस्था में बुजुर्गों भरण पोषण के उद्देश्य से शासन स्तर से पेंशन दी जाती है लेकिन इस लाभ को पाने के लिए बीते छह माह से लाभार्थी भटक रहे हैं। उन्हें पेंशन की दो किस्त नहीं मिल सकी। ऐसे में बुजुर्ग आर्थिकतंगी का सामना करने को मजबूर हैं। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत समाज कल्याण विभाग में कुल 166552 लाभार्थी चयनित हैं। इन्हें शासन स्तर से प्रतिमाह एक हजार रुपए की दर से पेंशन के तौर पर उनके बैंक खाते में तिमाही किस्त के रूप में भेजा जाता है। इस धनराशि को बुजुर्ग अपने दैनिक खर्च में उपयोग करते हैं। यह भी पढ़ें- छह माह से 1.25 लाख वृद्धजनों को नहीं मिली पेंशन इन लाभार्थियों के पेंशन की किस्त गत मार्च-अप्रैल में भेजी गई लेकिन सभी बुजुर्गों को पेंशन की किस्त नहीं मिल सकी। इसमें चयनित ...