गिरडीह, मई 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड के दुर्गापुर के दिव्यांग फौदार सिंह पेंशन के लिए तरस रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें सरकारी आवास तक नसीब नहीं है। वर्षों से कच्चे खपरैल के मकान में रहने को विवश हैं। बावजूद इसके इन वृद्ध दिव्यांग की किसी ने सुधि लेने का प्रयास नहीं किया है। जिससे दिव्यांग वर्षों से पेंशन के लाभ लेने से वंचित हैं। सूचना मिलने पर बेंगाबाद भाजपा का एक शिष्टमंडल दुर्गापुर गांव पहुंचे और दिव्यांग के हाल से अवगत हुए। शिष्टमंडल में शामिल बेंगाबाद मंडल अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पंचायत संयोजक अनिल यादव और दिवाकर पाठक आदि ने कहा कि 71 वर्षीय फौदार सिंह दिव्यांग हैं। यह भी पढ़ें- गुलाबपट्टी का पूर्वी नोनिया टोला विकास से वंचित, डीएम से शिकायत उनका पुत्र नहीं है। एक बेवा पुत्री है, जो उनका सहारा बनी हुई है। कहा कि फौदार स...