चतरा, जून 14 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार रविवार को नावाडीह गांव में वरिष्ठजनों के अधिकार गरिमा और सशक्तिकरण को लेकर वरिष्ठजनों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता अभियान हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन, सरयू यादव के द्वारा चलाया गया। इस दौरान बुजुर्गों से मिलकर उन्हें मिलने वाले उनके अधिकार और सम्मान के बारे में बताया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी योजनाओं में मिलने वाले विशेष सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बुजुर्गों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने के लिए उत्प्रेरित किया गया। इस दौरान बुजुर्गों को पेंशन योजना की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले विशेष लाभ के ब...