कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर। उप शिक्षा निदेशक (डीडीआर) राजेश कुमार वर्मा ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को शिक्षणेत्तर कर्मियों के पेंशन और जीपीएफ प्रकरण समय से भेजने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी की मांग पर जारी किए गए हैं। उन्होंने उप शिक्षा निदेशक को बताया था कि जनपदों के कई प्रबंधन और प्रधानाचार्य समय से प्रकरण नहीं भेजते, जिससे शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उप शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिया है कि प्रकरणों को निर्धारित अवधि में प्रेषित किया जाए, ताकि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रकरण समय से निस्तारित हो सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.