पेंशन अदालत 29 मई को, समस्याओं का होगा निस्तारण
सोनभद्र, मई 15 -- सोनभद्र। वरिष्ठ कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह ने बताया कि आयुक्त विन्ध्याचल मंडल मिर्जापुर की अध्यक्षता में 29 मई को अपराह्न 12 बजे आयुक्त कार्यालय सभागार में पेंशन अदालत आयोजित की जाएगी। इस अदालत में विन्ध्याचल मण्डल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन संबंधी समस्याओं की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन पेंशनरों की पेंशन अथवा ग्रेच्युटी स्वीकृत नहीं हुई है, पेंशन निर्धारण में त्रुटि है अथवा वेतन पुनरीक्षण के बाद पेंशन पुनर्निर्धारण लंबित है, वे अपने प्रकरण प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला कोषागार कार्यालयों में उपलब्ध हैं। आवेदन पत्र तीन प्रतियों में भरकर जनपद सोनभद्र के वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में 19 मई को अपराह्न तीन बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा। अंतिम तिथि के बाद अथवा अपूर्ण आवेदन पत्रों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.