प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। पेंशन अदालत का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी (इंजीनियरिंग) रूपेश कुमार सुमन तथा सहायक मंडल वित्त प्रबंधक-प्रथम पीके मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। जून माह की पेंशन अदालत में कुल 30 प्रकरण प्राप्त हुए थे, जिनमें से 23 प्रकरणों का मौके पर ही अंतिम निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...