मिर्जापुर, मई 31 -- मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल के आयुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मंडलीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। पेंशन अदालत राज्य सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति देयों से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की गई। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पेंशन अदालत के समक्ष कुल 49 दावे सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुए। विस्तृत सुनवाई के बाद 14 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इन 14 प्रकरणों की विभाग की ओर से पूर्ण की गई कार्यवाही की गई थी। शेष 35 प्रकरण के विभागीय कार्यवाही पूरा न होने के कारण संबंधित विभागों को वापस करते हुए एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया गया। पेंशन अदालत में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार,अपर आयुक्त प्रशासन राज कुमार द्विवेदी,अपर निदेशक एवं स...