लखनऊ, जून 13 -- मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय में शनिवार को 'पेंशन अदालत' आयोजित किया गया। इस दौरान अलीगंज के पवन कुमार शुक्ला और राजाजीपुरम की पूनम कश्यप अपनी पारिवारिक पेंशन और चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति की गुहार लेकर वहां पहुंचे, तो माहौल में एक बेबसी का दर्द साफ महसूस किया जा सकता था। जीवन भर विभाग को अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारी व उनके परिवार आज अपनी ही गाढ़ी कमाई के हक के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर थे। इन आश्रितों की व्यथा और आंखों की नमी को देखकर निदेशक (का.प्र. एवं प्रशा.) का दिल भी पसीज गया। उन्होंने इस दर्द को समझा और अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि इन सभी भावुक और लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से तुरंत निस्तारण किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हो सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...